Zakir Hussain passes away: जाकिर हुसैन के निधन से संगीत की दुनिया में अपूरणीय क्षति, सीएम साय ने जताया दुख

Zakir Hussain passes away: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उस्ताद जाकिर हुसैन भारतीय संगीत के आकाश के चमकते सितारे थे, जिनका योगदान न केवल देश, बल्कि पूरी दुनिया में संगीत प्रेमियों के दिलों में अमिट छाप छोड़ गया। उस्ताद हुसैन का तबला वादन अद्वितीय था और उन्होंने भारतीय संगीत को एक नया आयाम दिया।

मुख्यमंत्री साय ने अपने शोक संदेश में कहा कि उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी कला और संगीत में गहरी समझ और संजीदगी थी, जिससे उन्होंने अपनी पहचान बनाई। उनकी उपलब्धियों में तीन ग्रैमी पुरस्कार, पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार शामिल हैं, जो उनके संगीत में महारत और उनके योगदान का प्रमाण हैं।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति की प्रार्थना की और उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल देने की कामना की। उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन भारतीय संगीत की दुनिया के लिए एक भारी नुकसान है, लेकिन उनके द्वारा छोड़ी गई धरोहर हमेशा जीवित रहेगी।

Leave a Comment