GRAND NEWS : विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति महामहिम अनुरा दिसानायके की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा के मद्देनजर भारतीय मछुआरों के मामलों पर ध्यान आकर्षित करने का अनुरोध किया है।
राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि कई भारतीय मछुआरे गलती से अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार कर श्रीलंका की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं और उन्हें श्रीलंकाई authorities द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाता है। उन्होंने सरकार से यह अपील की है कि भारतीय मछुआरों की जल्द रिहाई सुनिश्चित की जाए और उनके खिलाफ लगाए गए जुर्माने को माफ किया जाए।
इसके साथ ही, जिन मछुआरों के जहाजों को जब्त किया गया है, उन्हें भी जल्द वापस किया जाए। राहुल गांधी ने इस मामले को श्रीलंकाई राष्ट्रपति की यात्रा से पहले हल करने का अनुरोध किया है, ताकि दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार हो और मछुआरों की समस्याओं का समाधान निकाला जा सके। उनका मानना है कि यह कदम भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगा।