CG NEWS : बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज जगदलपुर स्थित अमर शहीद वाटिका पहुँचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अमर जवान स्तम्भ पर पुष्प चक्र अर्पित कर नक्सल अभियान के दौरान शहीद हुए जवानों की शहादत को नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने अमर शहीद वाटिका परिसर में शहीदों के नाम अंकित शिला पट्ट का अवलोकन किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद, उन्होंने “पोदला उरस्कना” अभियान के तहत शहीदों के नाम पर एक पेड़ रोपा, जिसमें पीपल का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी शहीदों की स्मृति में परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा।
इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विजिटर बुक में अपने विचार व्यक्त किए, जिसमें उन्होंने शहीद जवानों की शहादत को नमन करते हुए लिखा कि देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।