MP NEWS: मुख्यमंत्री आज सुबह 11 बजे होटल ताज पहुंचेंगे, जहां वह 17वें एयूएपी सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में “उच्च शिक्षा में आदर्श बदलाव: जीवन के लिए मूल्य” विषय पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे, और दोपहर 2 बजे भारत मंडपम पहुंचेंगे। शाम 6 बजे वे गांधीनगर जाएंगे और 6:45 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात करेंगे। इस दिन वे गांधीनगर में रात्रि विश्राम करेंगे।
दिल्ली के “भारत मंडपम” में चल रहे 43वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का समापन समारोह आज आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मध्यप्रदेश दिवस का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री इस व्यापार मेले में मध्यप्रदेश मंडप का अवलोकन करेंगे।