CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पुलिस ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा यात्रा शुरू की। वे सुबह 11:35 बजे रायपुर से रवाना होकर दोपहर 12:15 बजे जांजगीर-चांपा जिले के खोखरा भांठा, जांजगीर पहुंचे। वहां उन्होंने खोखरा में स्थित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और कचहरी चौक में हसदेव क्रेटर्स हब का लोकार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कार द्वारा 12:55 बजे हाई स्कूल ग्राउंड जांजगीर पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री जिले के कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
विकास योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में होगी जनता की सहभागिता
मुख्यमंत्री अपरान्ह 2.30 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड खोखरा भांठा, जांजगीर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और 3.15 बजे महासमुंद जिले के ग्राम मचेवा पहुंचेंगे। इसके बाद, मुख्यमंत्री कार द्वारा वहां से स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय के प्रांगण महासमुंद आएंगे। इस कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रदेश में विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। कार्यक्रम के बाद, मुख्यमंत्री शाम 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।