CG NEWS: मुख्यमंत्री का रायगढ़ दौरा: महतारी वंदन योजना के तहत राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे

CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे। इस योजना के तहत लगभग 70 लाख माताओं और बहनों के खातों में एक-एक हजार रुपए की राशि का अंतरण किया जाएगा, जिससे उनके मोबाइल पर एक बार फिर से खुशियों का नोटिफिकेशन आएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 दिसंबर को रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ 4 लाख रुपए की राशि जारी करेंगे। मार्च 2024 से राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत अब तक कुल 6530 करोड़ 70 लाख रुपए की राशि आर्थिक मदद के रूप में दी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, रायपुर की तर्ज पर रायगढ़ के मरीन ड्राईव क्षेत्र में 42 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रायगढ़ जिले को 135 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसमें 97 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से निर्मित 67 कार्यों का लोकार्पण तथा 37 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से निर्मित 13 कार्यों का शिलान्यास शामिल होगा। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद रायगढ़ के निगम ऑडिटोरियम में आयोजित उत्कल ब्राह्मण सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कार्यक्रम निर्धारित समयानुसार चलेगा। वे सुबह 11:05 बजे रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:55 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक रायगढ़ नगर पालिका ऑडिटोरियम में आयोजित उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद, मुख्यमंत्री रायगढ़ मरीन ड्राइव के पास स्थित नालंदा परिसर के भूमिपूजन कार्यक्रम में दोपहर 1 बजे से शामिल होंगे। इसके बाद, दोपहर 2:05 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में महतारी वंदन योजना के तहत राशि वितरण एवं विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास तथा भूमिपूजन कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

Leave a Comment