CG NEWS : धान चोरी के मामले में पुलिस ने 6 बोरी धान के साथ आरोपी पकड़े

CG NEWS : थाना हसौद क्षेत्र में धान चोरी की एक घटना सामने आई है। प्रार्थी ने थाना पहुंचकर जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया कि रात लगभग 9 बजे खाना खाने के बाद परिवार सो गया था। सुबह 5 बजे जब परिवार जागा, तो देखा कि परछी में रखे 37 बोरी धान में से 6 बोरी गायब हो गई थीं। अज्ञात चोर दीवार के ऊपर से अंदर आकर दरवाजा खोलकर चोरी कर गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल, और अनुविभागीय अधिकारी अंजली गुप्ता को मामले की जानकारी दी गई। उनके कुशल मार्गदर्शन में थाना हसौद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस ने संदेह के आधार पर रमेश कुमार साहू उर्फ लाला और फिरत कुमार नागेश उर्फ खजवा नागेश, दोनों निवासी हसौद, को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। आरोपियों से चोरी की गई 6 बोरी धान बरामद कर जप्त की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Leave a Comment