CG NEWS: छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर आउटर इलाकों में कड़ाके की ठंड और शीत लहर का असर साफ देखा जा सकता है। मौसम की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने ऐहतियाती कदम उठाए हैं। कई जगहों पर शीत लहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर ने स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव के आदेश दिए हैं। आदेश के अनुसार:
- दो पाली में चलने वाली कक्षाओं की पहली पाली अब सुबह 9 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली 12:45 से 4:15 बजे तक होगी।
- एक पाली में चलने वाली कक्षाओं का संचालन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक किया जाएगा।
यह बदलाव बच्चों की सुरक्षा और ठंड से बचाव के लिए किया गया है।