CG NEWS : तीन दिन के लिए बंद रहेगी आधार सेवा, ऑपरेटरों की हड़ताल शुरू

CG NEWS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार रात नाइजीरिया पहुंचे। यह 17 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला नाइजीरिया दौरा है। एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय के लोग तिरंगा लेकर उनका स्वागत करने के लिए जमा हुए थे। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टिनूबू भी एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचे थे। इसके अलावा, मंत्री न्येसोम विके ने प्रधानमंत्री मोदी को अबुजा शहर की चाबी सौंपी, जो नाइजीरिया में विश्वास और सम्मान का प्रतीक मानी जाती है।

आज पीएम मोदी राष्ट्रपति टिनूबू से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें भारत-नाइजीरिया के संबंधों को और मजबूत करने के मुद्दे पर चर्चा होगी। इसके बाद पीएम मोदी अबुजा में भारतीय समुदाय से भी संवाद करेंगे।

Leave a Comment