CG NEWS : जशपुर जिले में धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही अवैध धान तस्करी के मामले भी सामने आने लगे हैं। बीती रात कुनकुरी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की, जिसमें नेशनल हाईवे 43 पर धान से भरा एक ट्रक जब्त किया गया। पुलिस ने तेज़ी से भाग रहे एक आयशर वाहन को रोककर जांच की, और वाहन चालक देवलाल केरकेट्टा से पूछताछ की।
चालक ने बताया कि यह धान विशाल गुप्ता का है। जब तहसीलदार की टीम ने वाहन से संबंधित दस्तावेज़ मांगे, तो कोई वैध कागजात नहीं मिले। इसके बाद पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि यह ट्रक हाईवे पर गश्त के दौरान पकड़ा गया। धान की तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने अपनी मुस्तैदी बढ़ा दी है।