CG NEWS: मुख्यमंत्री साय दिल्ली के लिए होंगे रवाना

CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री साय वहां संध्या 5.30 बजे से 7.30 बजे तक एम्फी थियेटर-1 भरतमंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री साय 21 नवम्बर को दोपहर 1.45 बजे नियमित विमान से रायपुर लौट आएंगे।

यह उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 नवम्बर से 27 नवम्बर तक आयोजित 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय मेले में छत्तीसगढ़ राज्य की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए कुल 11 स्टाल लगाए गए हैं। इन स्टालों में “विकसित छत्तीसगढ़ 2047” की अवधारणा पर आधारित ग्रामोद्योग, सेल्फ हेल्प ग्रुप, हाथकरघा, हस्तशिल्प, हर्बल उत्पादों और कृषि विभाग के विभिन्न प्रदर्शनों का आयोजन किया गया है। 20 नवम्बर को यहां छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस मनाया जाएगा, जिसमें राज्य की समृद्ध संस्कृति और लोककला का शानदार प्रदर्शन किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Comment