CG NEWS: IAS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल इन जिलों के कलेक्टर बदले रायपुर छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश में लागू आचार संहिता को समाप्त कर दिया गया है। आचार संहिता हटते ही प्रशासनिक फेरबदल का दौर भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दो जिलों के कलेक्टरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। दुर्ग की कलेक्टर ऋचा प्रकाश और धमतरी की कलेक्टर नम्रता गांधी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दिया गया है। उनके स्थान पर नए कलेक्टरों की नियुक्ति की गई है।
इस बदलाव के बाद संबंधित जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। वहीं, आगे भी राज्य में अधिकारियों के तबादले की प्रक्रिया जारी रहने की संभावना है।