CG NEWS: हौसले की मिसाल महिला दिवस पर याशी करेंगी ऑस्ट्रेलिया के पर्वत को फतेह

CG NEWS: छत्तीसगढ़ की बेटी याशी जैन की अद्भुत सफलता की कहानी को दर्शाती है। याशी ने विश्व के चार महाद्वीपों के सबसे ऊँचे पर्वतों को फतेह कर इतिहास रचा है और अब इस महिला दिवस पर अपने अभियान के अगले चरण में कदम रखते हुए पांचवें महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊँचे पर्वत माउंट कोसिस्ज़को (7,310 फीट) को फतेह करने जा रही हैं।

आज, इस अभियान को लेकर याशी ने अपने माता-पिता के साथ रायगढ़ के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल से मुलाकात की। कलेक्टर ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। सबसे खास बात यह है कि याशी ने अपने इस पर्वतारोहण अभियान के लिए खुद पैसे इकट्ठे किए हैं। वह बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी में कार्यरत हैं और इस अभियान की तैयारी में पूरी तरह जुटी हुई हैं।

याशी की इस उपलब्धि से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश का मान बढ़ा है। इससे पहले, उन्होंने माउंट एवरेस्ट (एशिया), माउंट किलिमंजारो (अफ्रीका), माउंट एल्ब्रुस (यूरोप) और माउंट अकोंकागुआ (दक्षिण अमेरिका) जैसे ऊँचे पर्वतों पर चढ़ाई कर तिरंगे और ‘बेटी बचाओ’ अभियान का झंडा लहराया है।

रायगढ़ की जनता याशी की इस प्रेरणादायक यात्रा पर गर्व महसूस कर रही है और उनकी सफलता की कामना कर रही है। महिला सशक्तिकरण के इस उत्कृष्ट उदाहरण पर पूरे छत्तीसगढ़ की नजरें टिकी हैं।

Leave a Comment