CG NEWS: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के ‘‘प्रतीक चिन्ह” का किया विमोचन

CG NEWS: विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज विधान सभा परिसर स्थित समिति कक्ष क्रमांक-01 में विधान सभा के रजत जयंती वर्ष के प्रतीक चिन्ह (LOGO) का विमोचन किया। इसके साथ ही उन्होंने एक विशेष वीडियो भी जारी किया, जिसमें छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रारंभ से लेकर अब तक के संसदीय सफर को चित्रित किया गया है।

यह वीडियो विधान सभा की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है, ताकि आम लोग भी इसे देख सकें। इस मौके पर विधानसभा सचिव श्री दिनेश शर्मा, विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी और मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

डॉ. रमन सिंह ने अपनी पत्रकार वार्ता में विधान सभा के रजत जयंती वर्ष के आयोजन की जानकारी दी, जो 14 दिसम्बर, 2024 से लेकर 14 दिसम्बर, 2025 तक चलेगा। उन्होंने विधानसभा के आगामी सत्र, जो 16 से 20 दिसम्बर, 2024 तक प्रस्तावित है, के लिए सदन में होने वाले कार्यों की रूपरेखा भी मीडिया के सामने प्रस्तुत की।

Leave a Comment