CM SAI: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस (28 नवंबर) के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी मिट्टी की महक है। यह हमारी पहचान और गौरव है। जब सभी लोग अपनी भाषा का सम्मान करेंगे, तभी यह आगे बढ़ेगी।”
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी भाषा की महत्ता पर बल देते हुए इसे सहेजने और बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक है, और इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास के लिए इसे न केवल दैनिक बोलचाल की भाषा बनाना चाहिए, बल्कि साहित्य सृजन और प्रचार-प्रसार के माध्यम के रूप में भी इसका उपयोग करना आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारी पारंपरिक संस्कृतियों और संस्कारों को संजोए रखना और उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है, ताकि हमारी सांस्कृतिक विरासत और भाषा की महत्ता बनी रहे।