GRAND NEWS : धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक को एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। ग्राम पंचायत हरदीभाठा को पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिल्ली में आयोजित एक समारोह में ग्राम पंचायत हरदीभाठा के सरपंच मुनेन्द्र ध्रुव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों प्रदान किया गया। इस सम्मान से नगरी तहसील और धमतरी जिले का नाम रौशन हुआ है और यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
