Raipur News: IPS संतोष सिंह ने रायपुर के नए एसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह को दी शुभकामनाएं

Raipur News: राजधानी रायपुर के नवनियुक्त एसपी, डॉ. लाल उम्मेद सिंह गुरुवार को SP ऑफिस पहुंचे, जहां उन्हें पदभार सौंपा गया। इस मौके पर पूर्व एसएसपी संतोष सिंह ने उन्हें रायपुर के नए एसपी के रूप में चार्ज सौंपा और बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद, डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली और रायपुर SP ऑफिस में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की। इस अवसर पर उनका स्वागत बड़े धूमधाम से किया गया।

यह उल्लेखनीय है कि, राजधानी रायपुर में पिछले कुछ वर्षों से अवैध नशे का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही, चाकूबाजी, लूटपाट और मारपीट जैसी घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं, जिससे रायपुरवासी काफी परेशान हैं। डॉ. लाल उम्मेद सिंह के राजधानी रायपुर के एसपी के रूप में पदभार संभालने से लोगों में उम्मीद जगी है कि वे अपनी विशिष्ट पुलिसिंग शैली से रायपुर को अपराधमुक्त बनाने में सफल होंगे।

राज्य शासन ने बुधवार को चार आईपीएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले लाल उम्मेद सिंह को रायपुर एसपी के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही, रायपुर एसएसपी डॉ. संतोष कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।

हरीश राठौर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुरक्षा SP की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि रवि कुर्रे को कोरिया जिले का नया एसपी बनाया गया है। सूरज सिंह परिवार को बालोद बटालियन में ट्रांसफर किया गया है, वहीं रवि कुर्रे को कोरिया पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Comment