RAIPUR NEWS: CM साय का बयान भारतीय नौसेना के जवानों की वीरता और बलिदान को सलाम

RAIPUR NEWS:  भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नौसेना के सभी जवानों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में भारतीय नौसेना के शूरवीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश की सेवा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय नौसेना के जवान साहस, शौर्य और निष्ठा का प्रतीक हैं। देश की सीमाओं की रक्षा में उनका योगदान अमूल्य है। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं और आपातकालीन परिस्थितियों में भी अपनी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण से लोगों की मदद की है।

मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर भारतीय नौसेना की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सेवा और बलिदान के लिए देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। भारतीय नौसेना ने न केवल जल सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की है, बल्कि देश के हर नागरिक के मन में सुरक्षा और गर्व की भावना को भी प्रबल किया है।

Leave a Comment