Sunil Soni Oath Ceremony : रायपुर दक्षिण के नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी आज अपने विधायक पद की शपथ लेंगे। यह समारोह विधानसभा में सुबह 11 बजे आयोजित होगा, जहां विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उन्हें शपथ दिलाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, अन्य मंत्रीगण और सभी विधायक उपस्थित रहेंगे।
छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण उपचुनाव में सुनील सोनी ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश वर्मा को 46,000 से अधिक मतों के बड़े अंतर से हराया। इस चुनाव में सुनील सोनी को कुल 89,220 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी आकाश वर्मा को केवल 43,053 वोट प्राप्त हुए। यह जीत भाजपा के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है।